Rise
India Campaign
;Protection of
Environment
;Establishment of
Rule of law
;Electoral Reforms
;Fight against
encroachment of land and forest
;Implement health
and education policies
;protection of
farmers and agriculture land
सेवा में 25.10.2016
श्री नरेन्द्र मोदी जी
माननीय प्रधानमंत्री,
भारत सरकार
प्रधान मंत्री
कार्यालय , रायसीना हिल्स , साउथ ब्लाक ,
नई दिल्ली -११०००१
दिल की बात
विषय: चुनाव सुधार
हेतू प्रार्थना पत्र ‘एक
उम्मीदवार एक सीट’ तुरंत लागु हो और कानून में बदलाव किया जाये
मान्यवर महोदय ,
१.
प्रधानमंत्री महोदय, आपकी सरकार आने के बाद कानून के बदलाव की
बात हो रही है | बहुत कुछ बदल भी गया है | लेकिन
एक कानून है , जो आज तक नहीं बदला गया | मैंने आपको सबसे पहला पत्र दिल की बात जुलाई ,
२०१३ में लिखा था |
जिसमे आदर्श ग्राम
की बात के साथ चुनाव सुधार में एक बिंदु उल्लेखित किया था | जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई |
२. ये कानून आम आदमी के लिए हमेशा कौतुहल की तरह रहा कि चुनाव में एक उम्मीदवार दो सीट से क्योंकर
चुनाव लड़ता है और जीतने के बाद इस्तीफा देता है, और फिर उस सीट पर चुनाव होता है| आपको इसका स्वयं
अनुभव है | इस कानून को बदलने के लिए हमेशा चर्चा होती रही | विगत में प्रयास भी हुआ , लेकिन अभी
तक इस पर कोई हलचल नहीं हुई | जन प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1950 में बदलाव करने मात्र से ये काम हो
सकता है |लेकिन आज तक नहीं हुआ | मेरा दावा है , भारत में नेताओं को छोड़ सभी लोग इसका समर्थन करेंगे |
अगर आप इसमें परिवर्तन ला सकें, तो वास्तव में एक बड़ा काम सिद्ध होगा , ये तय है |
प्रार्थना :
आपसे विनती है, आप एक मिशन के तरह इस काम को संपन्न करें | ‘एक उम्मीदवार एक सीट’ ,
अगला कोई भी चुनाव बदलाव के बाद ही हो , ऐसा प्रण देश के समक्ष लें , तो ये दशकों से लंबित कार्य हो सकता है |
भारत में किसी भी चुनाव में एक उम्मीदवार केवल एक सीट से चुनाव लड़ सकता , इस कानून का भारत के सभी
नागरिक सम्मान करेंगे | आशा है , आप अपने स्तर पर ही इसकी शुरुवात करेंगे | इस कानून में बदलाव का कोई भी
नेता किसी भी दल के हो , विरोध नहीं करेंगे , क्योंकि ये भारत की जनता की मांग है | जो, कोई भी नेता और दल
इसका विरोध करेंगे , उनको जनता का सामना करना पड़ेगा |
आशा है , आप इस पर तुरंत कार्यवाही कर देश को एक बड़ी सौगात देंगे , मुझे पूर्ण विश्वास है |
Thanking You
Yours Truly,
(Ramesh
Kumar ‘ Mumukshu’)
RTI Activist,
Associated, People’s Union for Civil Liberty,( P.U.C.L). (LM)
National President, H.I.M.A.L. (Himalayan
Institute of Multiple Alternative for Livelihood (Regd.)
+919810610400 Mails ID: ramumukshu@gmail.com